पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
संवाद सूत्र, सारठ : थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ का रहनेवाले रूबीसन मरांडी (55) का शव पेड़ से लटका हुआ म
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 01:17 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 01:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, सारठ : थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ का रहनेवाले रूबीसन मरांडी (55) का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया है। थाना प्रभारी ने हत्या की आशंका जतायी है। जानकारी के मुताबिक मृतक ने दो शादी की थी। दूसरी पत्नी अलोनी टूडू का घर भी गांव के दूसरे टोला में ही है। जहां वह प्रतिदिन शाम में जाया करता था और अगले दिन सुबह अपने घर आ जाता था। शुक्रवार को जब वह नहीं आया तो पुत्र उसे खोजने सौतेली मां के घर गया। वहां लोगों ने बताया कि उसने पेड़ पर फांसी लगा लिया है। पुलिस को जब इसकी सूचना दी गयी तो वह शव को कब्जा में ले थाना ले आयी है। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है। घटना सुबह की ही बतायी जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें