स्वास्थ्य के प्रति फैलाएं जागरूकता
संसू, देवीपुर (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजपुरा पंचायत भवन में शुक्रवार को स्वच्छता समिति संचा
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 01:17 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 01:17 AM (IST)
संसू, देवीपुर (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजपुरा पंचायत भवन में शुक्रवार को स्वच्छता समिति संचालन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. आरिफ हैदर उपस्थित थे। प्रशिक्षक सुधांशु पांडेय ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण समिति को सुचारू रूप से चलाने की जानकारी दी। कहा कि कार्ययोजना बनाकर अमल में लाने पर सफलता मिलेगी। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। मौके पर सहिया साथी पुलोमा देवी, कुंती देवी, आशा देवी, खुर्शिदा खातून, पिंकी देवी, रूपा देवी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें