देवघर की अन्य खबरें
ताला तोड़कर हजारों की चोरी संस, पालोजोरी : गुरुवार की रात चोरों ने सनातन साधु के घर का ताला तोड़कर ल
ताला तोड़कर हजारों की चोरी
संस, पालोजोरी : गुरुवार की रात चोरों ने सनातन साधु के घर का ताला तोड़कर लैपटॉप समेत अन्य सामान गायब कर दिए। कुछ अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया। लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
संसू, जसीडीह : थाना क्षेत्र के सतरिया गांव में विवाहिता की हत्या मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पति राजेंद्र दास, ससुर सफल दास, जेठ नारायण दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पांच रोजगार सेवक प्रतिनियोजित
संसू, सोनारायठाढ़ी : मनरेगा कार्यो में तेजी लाने के मकसद से बीडीओ जहुर आलम ने पांच रोजगार सेवकों का प्रतिनियोजन किया है। चंद्रशेखर यादव को ठाढीलपरा, संजय मरांडी बिंझा, चंद्रदेव दास खिजुरिया, प्रमोद कुमार मरांडी जरका टू, प्रवीर कुमार साह ब्रह्मतोरा पंचायत में प्रतिनियोजित किया है।
भूंकप पीड़ितों के लिए भिक्षाटन
संसू, मधुपुर : नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के मकसद से शुक्रवार को मधुपुर कॉलेज में भिक्षाटन किया गया। इसमें छात्रों समेत शिक्षकों ने राशि दी। जमा राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।
साइबर क्राइम का आरोपी गिरफ्तार
संसू, मधुपुर : मारगोमुंडा पुलिस ने शुक्रवार को साइबर क्राइम के मामले में आरोपी नवाडीह गांव निवासी कैलाश मंडल को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मारपीट कर सामान छीना
संस, देवघर : जसीडीह के केनमनकाठी निवासी शांति देवी ने अनिल दास समेत चार पर मारपीट कर सामान छीनने का मामला दायर किया है।
दहेज नहीं मिली तो शादी से इन्कार
संस, देवघर : जसीडीह के दिघिया निवासी चंद्रकिशोर राय ने बिहार के चांदन में रहनेवाले बबलू यादव, प्रमिला देवी, विनोद यादव, योगेंद्र यादव पर दहेज नहीं देने पर शादी से मुकरने का मामला दायर किया है।
मारपीट की प्राथमिकी
संस, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी निवासी मंजू देवी ने संजीव सिंह, रोहिणी के रेखा देवी पर मारपीट और छेड़खानी का मामला दायर किया है।
मारपीट का मामला दर्ज
संसू, सारवां : थाना क्षेत्र के ताराजोरा निवासी राजीव मंडल ने राधेश्याम मंडल, राजेश मंडल, कन्हैया मंडल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस पर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।