मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
जसीडीह (देवघर) : वनांचल आंदोलनकारी समिति की शुक्रवार को रुईया धर्मशाला में बैठक हुई। समिति के जिलाध्
जसीडीह (देवघर) : वनांचल आंदोलनकारी समिति की शुक्रवार को रुईया धर्मशाला में बैठक हुई। समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि सदस्यों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान तत्परता से किया जाएगा। बताया कि एक जून को पांच सूत्री मांगों पर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। 22 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। पूर्व की सरकार की ढुलमुल नीति के कारण आंदोलनकारियोंको सुविधा व सम्मान नहीं मिला है। आंदोलनकारी के परिजन फटेहाली की जिंदगी जीने को विवश हैं। अलग प्रदेश के बनने के बाद भी इनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सकी। जब तक मांगों को पूरी नहीं की जाती समिति का आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में समिति के संयोजक राकेश रंजन की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की कामना की गई। मौके पर कन्हैया लाल, नुनेश्वर यादव, संजय कुमार सिंह, राजेंद्र भोक्ता, नंदकिशोर मिश्र, बबलू सिंह, अशोक राउत, कृष्णदेव भुईया आदि उपस्थित थे।