जंगल से शव बरामद, छानबीन जारी
संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के बुढ़ई पंचायत अंतर्गत ठोगांघाघर नेमुआडीह भिरखीबाद मुख्य
संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के बुढ़ई पंचायत अंतर्गत ठोगांघाघर नेमुआडीह भिरखीबाद मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर जंगल से एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। शव को देखने के लिए आसपास के इलाकों के ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार वर्मा, थाना प्रभारी जयराम प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ में काला धागा बंधा है, जबकि शरीर पर जख्म के निशान है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। चौकीदार के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद घटना के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।