दर्ज मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
संस, सारठ (देवघर) : एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह गुरुवार को अलुवारा, सिमरामोड़, खरवाजोरी, रंगामटिया गांव प
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 01:14 AM (IST)
संस, सारठ (देवघर) : एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह गुरुवार को अलुवारा, सिमरामोड़, खरवाजोरी, रंगामटिया गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दर्ज मामलों के बारे में ग्रामीणों का बयान लिया। इसके पूर्व एसडीपीओ ने थाने में दर्ज मामलों की जानकारी लेकर त्वरित निष्पादन की हिदायत दी। क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती करने को कहा। उन्होंने थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह को आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की हिदायत दी। कहा कि साइबर क्राइम में संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई करें। थाने में शिकायत लेकर आनेवालों से अच्छे तरीके से पेश आएं। मौके पर एसआइ प्रकाश दास, एएसआइ उमेश पासवान, पीएस पांडेय आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें