आय-व्यय का ब्योरा देने में प्रिया सॉफ्ट मददगार
संवाद सहयोगी, पालोजोरी (देवघर) : पंचायती राज व एनआइपी विभाग के तत्वावधान में प्रखंड में ई पंचायत
संवाद सहयोगी,
पालोजोरी (देवघर) : पंचायती राज व एनआइपी विभाग के तत्वावधान में प्रखंड में ई पंचायत सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को प्रशिक्षक श्रीकांत कुमार ने मुख्यालय स्थित सभा भवन में मुखिया एवं पंचायत सेवकों को ई-पंचायत के बारे में बताया। इसमें प्रिया सॉफ्ट, प्लान प्लस, एरिया प्रोफाइलर, लोक गर्वमेंट डायरेक्टरी, सोशल ऑडिट, सर्विस प्लस की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि किस तरह प्रिया सॉफ्ट के जरिए पंचायतों को मिलनेवाली विभिन्न प्रकार की जानकारी अंकित करना है। इसके जरिए आय-व्यय का ब्योरा जाना जा सकता है। प्लान प्लस से पंचायतों की वार्षिक कार्यकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। इसके द्वारा एक वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों में लिए गए योजनाओं की संख्या पता लगती है। मौके पर मुखिया दिलीप सिंह, उमेश यादव, मोहन सोरेन, नंदलाल राय, फूल हांसदा, इंताज अंसारी, पंचायत सेवक संजय मंडल, दिलीप राय आदि उपस्थित थे।