सात जून को चैंबर आफ कॉमर्स का होगा चुनाव
देवघर : संताल परगना चैंबर आफ कॉमर्स का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सात जून को नई कार्यकारिणी का गठन होन
देवघर : संताल परगना चैंबर आफ कॉमर्स का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सात जून को नई कार्यकारिणी का गठन होना है। इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
रविवार शाम होटल आम्रपाली में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सुल्तानियां की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें नयी कार्यकारिणी के साथ-साथ नेपाल भूकंप पीड़ितों को सहयोग करने का निर्णय लिया गया। शीघ्र ही राहत सामग्री वहां भेजी जाएगी। बैठक में भूकंप पीड़ित एवं मोहनपुर के निकट हुई घटना में 12 लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया।
नयी कार्यकारिणी का गठन सह आमसभा संपन्न कराने के लिए अलख निरंजन शर्मा, विभूति ठाकुर एवं गोपाल शर्मा को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया। सिद्धार्थ होटल में होनेवाले आमसभा में नयी कार्यकारिणी के लिए आम सहमति बनाने का प्रयास होगा। झारखंड सरकार द्वारा बाजार समिति शुल्क समाप्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी वहीं सीएम एवं मंत्री को धन्यवाद दिया गया। भूकंप पीड़ितों की सहायता में लोगों से आगे आने की अपील की गयी। इसमें जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहते हैं वह श्याम कीर्तन मंडल में जाकर जमा कर दें। इस कार्य के लिए विनोद सुल्तानियां को ही सर्वसम्मति से संयोजक बनाया गया है। बैठक में महासचिव आलोक मल्लिक, उपाध्यक्ष प्रमोद छावछरिया, धनंजय सिंघानियां, राजन कुमार झा, पंकज कुमार, अशोक अग्रवाल, बजरंग बथवाल, पवन टमकोरिया ने हिस्सा लिया।