जनता के सुझाव को ध्यान में रखकर हो कार्य
सारवां (देवघर) : प्रखंड के भंडारो पंचायत भवन में रविवार को जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने जनता दरबार
सारवां (देवघर) : प्रखंड के भंडारो पंचायत भवन में रविवार को जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण क्षेत्र में रावण राज कायम हो गया है। इससे लोगों को निदान दिलाने की आवश्यकता है। पेयजल की समस्या से निदान के लिए चापाकल मरम्मत के नाम पर विभागीय कर्मियों द्वारा रुपये लेने की बात ग्रामीणों ने कही। विधायक ने कहा कि कर्मी चापाकल मरम्मत के नाम पर लूट मचा रहे हैं। अगर विभागीय अधिकारी इस ओर अविलंब ध्यान नहीं देते हैं तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। आवेदन देने के 48 घंटे में चापाकल की मरम्मत करना है। राज्य के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मिटाने की बात कह रहे हैं। विभागीय अधिकारी भ्रष्टाचार को शह देने में लगे हुए हैं। अधिकारियों को जनता के सुझाव को ध्यान में रखकर कार्य करने की हिदायत दी। अनिल राउत, मिथिलेश यादव, सोनू निगम उपस्थित थे।