मलेरिया दिवस पर 16 कर्मी सम्मानित
जागरण संवाददाता, देवघर : विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर शनिवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौक
जागरण संवाददाता, देवघर : विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर शनिवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जहां एसकेपी विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाली वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करनेवाले 16 कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं यहां के एमटीएस राजीव रंजन, एलटी अजय कुमार यादव व सहिया अनिता देवी को रांची में मुख्य सचिव व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
छात्रों ने निकाली रैली
एसकेपी विद्याविहार के छात्रों ने मलेरिया दिवस के मौके पर रैली निकाली। रैली विद्यालय से निकली और बाजला चौक, टावर चौक, वीर कुंवर सिंह चौक तक गई। साथ हाथ में तख्ती लिए थे जिसमें मलेरिया के विषय में जानकारी लिखी थी। साथ ही वे नारे भी लगा रहे थे। उद्देश्य था कि लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जाए।
एएनएम व सहिया को सम्मान
सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले आठ एएनएम व आठ सहिया को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए एएनएम में रामरती देवी, जया कुमारी, पिंकी कुमारी, एकता कुमारी, किरण गुप्ता, संगीता राजहंस, बिलसनिक टीजी वहीं सहिया में संयुक्ता देवी अन्नपूर्णा देवी, निराशी देवी, अंशु देवी, सुनिता देवी, निलय देवी शामिल हैं।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ. दिवाकर कामत, एसीएमओ डॉ. सुनील तिवारी, डॉ. सुनील सिन्हा, डॉ. सुधीर प्रसाद, डॉ. रौशन यादव, डॉ. गणेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।