प्रतिदिन भेजें विद्यालय में नामांकन की रिपोर्ट
देवघर : झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद सिन्हा ने शुक्रवार को परियोजना कर
By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 01:09 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 01:09 AM (IST)
देवघर : झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद सिन्हा ने शुक्रवार को परियोजना कर्मियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर मेहता मौजूद थे। श्री सिन्हा ने कहा कि नामांकन से संबंधित हर दिन की रिपोर्ट राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर जिला को और जिला से राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम थी। बताया गया कि शादी-ब्याह का समय होने के कारण उपस्थिति कम है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सबके सहयोग से ही सफल होगा और इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें