इलाके का नाम रोशन करें बच्चे
मधुपुर (देवघर) : प्रखंड के आदर्श पंचायत गडि़या स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रमुख सु
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 01:58 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 01:58 AM (IST)
मधुपुर (देवघर) : प्रखंड के आदर्श पंचायत गडि़या स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह ने 176 छात्रों के बीच पोशाक वितरित किया। कहा कि शिक्षा से चरित्र का निर्माण होता है। यही बच्चे कल देश के भविष्य होंगे। इसलिए पूरी लगन और मेहनत से शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता व राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने अभिभावक से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से नियमित रूप से विद्यालय भेजने को कहा। मौके पर विद्यालय सचिव शंभू कुमार सिंह, शिक्षक सुजीत कुमार सिंह, कृष्णानंद शर्मा, केशव कुमार सिंह, कुमारी वीणा सिन्हा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें