कृषि क्षेत्र में सुधार की पहल
जसीडीह (देवघर) : कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी परिसर में बुधवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई।
जसीडीह (देवघर) : कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी परिसर में बुधवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। आईसीएआर निदेशक एके सिंह ने वित्तीय वर्ष 2014-2015 में किए गए कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। उपायुक्त अमित कुमार ने कृषि क्षेत्र में गुणात्मक सुधार की पहल करने की बात कही। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक पीके सन्नीग्रही ने बताया कि एक हजार किसान को आधुनिक खेती से जोड़ा गया। किसानों को रासायनिक खाद के बजाए जैविक खाद के उत्पादन पर जोर देने की वकालत की गई। कहा गया कि जैविक खाद से खेतों की उर्वरा शक्ति प्रभावहीन रहती है। बताया गया कि बाबा मंदिर में चढ़ाए गए विल्वपत्र से बनाए गए खाद से किसानों को काफी बेहतर उपज प्राप्त हुई है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह को आगे लाने पर जोर दिया गया। समिति सदस्यों ने किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की वकालत की। मौके पर एके तिवारी, परिमल सिंह उपस्थित थे।