युवा महोत्सव में देवघर के युवाओं का जलवा
देवघर : झारखंड सरकार के कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राज्यस्तर पर आयोजित युवा म
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 01:10 AM (IST)
देवघर : झारखंड सरकार के कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राज्यस्तर पर आयोजित युवा महोत्सव में देवघर के युवाओं ने भी अपना जलवा बिखेरा।
कला संस्कृति विभाग के जिला समन्वयक पवन राय ने बताया कि इस महोत्सव में कुल 21 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके तहत सुगम संगीत में देवघर की ईशा चक्रवर्ती, चित्रकला में सुशांत वत्स ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शास्त्रीय संगीत में देवाशीष कुमार व वाद-विवाद में राजेश्वरी राज दूसरे स्थान पर रहे। बताते चलें कि 28 फरवरी से दो मार्च तक रांची के खेलगांव में चले युवा महोत्सव में पूरे राज्य से 2400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। देवघर के विभिन्न प्रतिभागियों की सफलता से लोगों में हर्ष का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें