पिस्तौल दिखाकर स्कार्पियो लूटा
सारठ (देवघर) : सारठ-मधुपुर पथ पर पतरो नदी पुल पर मंगलवार की रात अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर स्कार्पि
सारठ (देवघर) : सारठ-मधुपुर पथ पर पतरो नदी पुल पर मंगलवार की रात अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर स्कार्पियो लूट लिया। चालक संजीत कुमार ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन की खोजबीन शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की सीडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चालक ने पुलिस को बताया कि वह जसीडीह के अमरपुर का रहनेवाला है। घटना की शाम स्कार्पियो (जेएच 15के 0823) में भाई को बैठाकर जसीडीह स्टेशन पर छोड़ा। वहां एक युवक सोनारायठाढ़ी व डुमरिया जाने की बात कहकर वाहन पर सवार हुआ। सारठ से डुमरिया जाने के क्रम में पतरो नदी पुल पर पिस्तौल सटाकर वाहन से उतार दिया। इसके बाद स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। कुछ दूर पर ही कीर्तन हो रहा था।
वहां मौजूद पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह को घटना की जानकारी दी गयी। पूर्व विधायक ने एसपी पी मुरुगन को स्कार्पियो लूटने के बारे में सूचित किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।