वैट कम नहीं करने पर 12 घंटे का बंद
जसीडीह (देवघर) : झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को मेहर गार्डन में हुई।
जसीडीह (देवघर) : झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को मेहर गार्डन में हुई। इसमें संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के वैट लागू करने से संताल परगना में पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत काफी बढ़ गई है। इससे यहां की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 15 दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि बिहार और बंगाल से झारखंड में पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत कम है। वैट लगाने से दामों में वृद्धि हो गई है। इसे कम करने के लिए एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर स्थिति की जानकारी देगा। साथ ही वैट हटाने की मांग की जाएगी। डीजल के दाम में वृद्धि का सीधा असर किसानों और आम लोगों पर पड़ता है। वृद्धि के विरोध में तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। अगर सरकार यथोचित कदम नहीं उठाती है तो 12 घंटे का बंद आयोजित किया जाएगा। मौके पर विनय सिंह, कालिका साह, अशोक दुदानी आदि उपस्थित थे।