Move to Jagran APP

लाभुकों को नहीं मिल रहा अनाज

संवाद सूत्र, देवीपुर (देवघर) : प्रखंड के भोजपुर गांव के कई लाल एवं अंत्योदय कार्ड के लाभुकों को अनाज

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 01:01 AM (IST)
लाभुकों को नहीं मिल रहा अनाज

संवाद सूत्र, देवीपुर (देवघर) : प्रखंड के भोजपुर गांव के कई लाल एवं अंत्योदय कार्ड के लाभुकों को अनाज नहीं मिल रहा है। इससे इन्हें परेशानी हो रही है। कई महीने से जविप्र दुकान का चक्कर काटने के बाद भी इन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। लाभुक शंभू मड़ैया, झारी बैठा, महेंद्र बैठा, वीरेंद्र चौधरी, सुनील शर्मा आदि ने बताया कि केंद्र संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को मिला है। आज तक नियमित तरीके से अनाज वितरित नहीं किया गया। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। मुखिया से पंचायत समिति सदस्य तक कुछ नहीं कर सके। स्वयं सहायता समूह के सचिव प्रेमी देवी ने कहा कि सूची के अनुरूप अनाज वितरित किया जाता है। उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.