पेज तीन के लिए खबरें
मुखिया समेत दो की जमानत खारिज संस, देवघर : एसडीजेएम अजय कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त सैनिक दिवाकर झा
मुखिया समेत दो की जमानत खारिज
संस, देवघर : एसडीजेएम अजय कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त सैनिक दिवाकर झा की हत्या मामले में काराधीन मुखिया लक्ष्मीनारायण दास और मनु दास की जमानत खारिज कर दी। 24 फरवरी को दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जेल में बंद है। जिनके खिलाफ सुनवाई लंबित है।
महिला प्रताड़ित
संस, देवघर : बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना अंतर्गत चिहरजोर निवासी मो. जहांगीर अंसारी की पत्नी सोहदा खातून ने पति व ससुर मो. शादिक अंसारी, सास सैबून बीवी, ननद खुशबू खातून, देवर अताउल अंसारी व अनाउल अंसारी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दायर किया है।
बीडीओ व थाना प्रभारी के साथ बैठक
संस, देवघर : 14 मार्च को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने बीडीओ, थाना प्रभारी के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न मामलों का निष्पादन कर सूची देने का निर्देश दिया गया।
वारंटी गिरफ्तार
संस, मोहनपुर : थाना क्षेत्र के चुल्हिया निवासी धनेश्वर उर्फ धनु राय व विश्वनाथ राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था।
वाहन चेकिंग अभियान
संसू, सारवां : देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसआई एडब्ल्यू बारला व अक्षय सिंह ने वाहनों की जांच की। डिक्की खोलकर देखा गया। बताया गया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।