जैविक खाद से बचेगी उर्वरा शक्ति
सारठ/सारवां : बुधवार को सारठ प्रखंड के फूलडोभा, लखना एवं जमुआसोल में कृषक गोष्ठी आयोजित की गयी। इसमे
सारठ/सारवां : बुधवार को सारठ प्रखंड के फूलडोभा, लखना एवं जमुआसोल में कृषक गोष्ठी आयोजित की गयी। इसमें बीटीएम शशांक शेखर ने किसानों को विभिन्न फसलों की जानकारी दी। फसल बोने का समय, उर्वरक का उपयोग, फसलों में लगने वाली बीमारियों व उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जैविक खाद के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। प्रशिक्षक विकास कुमार, प्रवीण कुमार, मुकुंद कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार आदि ने किसानों को बताया कि जैविक खाद से उर्वरा शक्ति बची रहती है। अमीरुद्दीन मिर्जा, सुनील टुडू, ब्रह्मानंद यादव, अशोक वर्मा, पितांबर तिवारी, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे। उधर सारवां प्रखंड के भोक्ताडीह गांव के किसानों को बीटीएम पवन कुमार ओझा के नेतृत्व में पिपरना का भ्रमण कराया गया। किसानों ने विभिन्न फसलों को देखा तथा देखभाल एवं कीटनाशक के उपयोग की जानकारी ली। किसानों को कम लागत में पटवन के तरीकों के बारे में भी बताया गया। मौके पर प्रवीण कुमार, हरि भोक्ता, शिवलाल भोक्ता आदि उपस्थित थे।