कांग्रेसियों ने बापू की पुण्यतिथि को मनाया शहीद दिवस
देवघर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया। जिला
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 01:12 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 01:12 AM (IST)
देवघर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि आज दुनिया उनके दर्शन को अपना रही है, वहीं अपने ही देश में उनके मार्ग से भटक कर धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रो. उदय प्रकाश, शुकदेव दुबे, मो. जमीरूद्दीन, मकसूद आलम, शैलेश कुमार मालवीय, सुनील कुमार गुप्ता, अर्जुन राउत, प्रमिला देवी एवं अन्य शामिल रहे। उधर एसडीओ जय ज्योति सामंता ने भी गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अन्य लोगों ने भी भारी संख्या में श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें