सज गया श्याम दरबार, लीला अपरंपार
देवघर : श्याम कीर्तन मंडल में श्रीश्याम प्रभु की छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा। शुक्र
देवघर : श्याम कीर्तन मंडल में श्रीश्याम प्रभु की छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा। शुक्रवार को पूजन आरती के साथ एक सौ दंपती ने हवन पूजा में भाग लेकर आहुति दी। दरबार इतना सुंदर व अलौकिक सजाया गया कि श्रद्धालु अपलक निहारते रहे।
कोलकाता से आए कलाकारों ने फूलों से इतना मनोरम शिव दरबार, श्याम दरबार, बजरंगबली का श्रृंगार किया था कि भक्त बरबस उसी ओर देखते रहे। रात्रि आठ बजे के बाद 24 घंटा का अखंड भजन-कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ। श्री श्याम मित्रगण हावड़ा, श्याम प्रेम मंडल कोलकाता, श्याम सरोवर कोलकाता, श्याम भक्त मंडल, भागलपुर के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया।
बता दें कि गुरुवार को बैद्यनाथ धाम गोशाला से एक भव्य निशान शोभा यात्रा भी निकाली गयी थी, जो शहर परिक्रमा के बाद श्याम मंडल में संपन्न हुआ। शाम में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला विकास मंडल, मारवाड़ी युवा मंच, संकल्प शाखा के सदस्यों की पूरी भूमिका है।