पेज तीन के लिए खबरें
गिरफ्तारी वारंट जारी संस, देवघर : न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने दहेज हत्या के एक मामले में मोहन
गिरफ्तारी वारंट जारी
संस, देवघर : न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने दहेज हत्या के एक मामले में मोहनपुर थाना के लीलावरण निवासी देवीलाल यादव, ठाकुर यादव, कलावती देवी, गजाधर यादव, गुड़िया देवी के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी कर दिया। मृतका रीता देवी के पिता बलजोरा निवासी गोदो यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।
जालसाजी मामले में राहत नहीं
संस, देवघर : प्रधान जिला जज पंकज श्रीवास्तव ने जालसाजी कर ट्रस्ट की संपत्ति खरीद-बिक्री के एक मामले में दिनेश मोदी व उनकी पत्नी मीना देवी की अग्रिम जमानत खारिज कर दी। दोनों आरोपी मधुपुर के हटिया रोड के रहनेवाले है। कोलकाता के दमदम निवासी अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय ट्रस्ट के सदस्य करुणमय सेन ने दायर किया था।
जमानत खारिज
संस, देवघर : नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी सुनील वर्मा की जमानत न्यायालय ने खारिज कर दिया। आरोपी करनीबाद का रहनेवाला है।
लूटपाट का मामला
संस, देवघर : नगर थाना के विलियम टाउन निवासी मनोरंजन झा ने समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय निवासी राम विनोद प्रसाद व मोहनपुर के मुरारी बरनवाल पर लूटपाट व मारपीट का मामला दायर किया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए दर्ज कर लिया है।
13 लाख का चेक बाउंस
संस, देवघर : नगर थाना के बेलाबगान स्थित ओम वशिष्ठ फिनांस एजेंसी के मालिक वशिष्ठ नारायण सुमन ने लोक निर्माण विभाग देवघर के कनीय अभियंता महेश प्रसाद राम की पत्नी सुनीता कुमारी पर 13 लाख रुपया का चेक बाउंस होने का मामला दायर किया है। न्यायालय ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।