देवघर की अन्य खबरें
मारपीट में एक घायल संसू, जसीडीह : थाना क्षेत्र के जाखा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक व
मारपीट में एक घायल
संसू, जसीडीह : थाना क्षेत्र के जाखा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल गौतम पुजहर ने गांव के ही अनिल पुजहर, गुड़िया देवी और ननकू पुजहर पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।
हजारों की चोरी
संसू, जसीडीह : थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी विवेकानंद यादव के घर से चोरों ने हजारों की संपत्ति उड़ा ली। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
झामुमो का धरना आज
संस, मधुपुर : राज्य सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ बुधवार को झामुमो मधुपुर कमेटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रवक्ता अबू तालिब अंसारी ने बताया कि धरना सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा।
अगलगी में घर जलकर राख
संसू, देवीपुर : थाना क्षेत्र के खड़कुआं गांव में महादेव राणा के घर में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में धान, चावल, बर्तन, कपड़ा समेत अन्य सामान बर्बाद हो गया। मुखिया विभा देवी, पंसस चंपा देवी ने हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
योजना का शुभारंभ
संसू, देवीपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रमुख अशोक यादव, बीडीओ विभूति मंडल, सीओ अजय कुमार तिर्की ने किया। प्रमुख ने कहा कि केंद्र खुल जाने से जरूरतमंदों को काफी सहायता मिलेगा।
तीन हिरासत में
संसू, मधुपुर : आरपीएफ ने मंगलवार को स्टेशन परिसर में उत्पात मचाने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की गई।
सीडीपीओ ने दिया योगदान
संसू, सारवां : पूनम कुमारी टोप्पो ने मंगलवार को सीडीपीओ के पद पर योगदान दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी लाडली योजना का क्रियान्वयन, आंगनबाड़ी केंद्रों का सही से संचालन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
निधन पर शोकसभा
संस, देवघर : मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के निधन पर मंगलवार को दीनबंधु उवि में शोकसभा का आयोजन किया गया। एसडीओ जय ज्योति सामंता ने कहा कि स्व. लक्ष्मण ने अपने कार्टूनों से सत्ता की झलक दिखाते थे। प्रसून बसु, पावन राय, काजलकांति सिकदार, सरोज गुप्ता उपस्थित थे।