अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना उद्देश्य
मधुपुर (देवघर) : नगर भवन में जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम समारोह का आयोजन क
मधुपुर (देवघर) : नगर भवन में जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ नंदकिशोर लाल, एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी, नप अध्यक्ष संजय यादव, कार्यपालक दंडाधिकारी राजेंद्र गुप्ता, समाजसेवी घनश्याम, जलेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धनंजय प्रसाद ने किया। शायरों व कवियों ने एक से बढ़कर एक रचना सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार धनंजय प्रसाद ने संगठन का परिचय देते हुए कहा कि यह समाज की बेहतरी के लिए अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करनेवाले लेखकों का समूह है जो समाज व देश को बेनूर करनेवाली शक्तियों को बेनकाब करता है। एसडीओ ने कहा कि मधुपुर की साझी विरासत की परंपरा का भास यहां के रचनाकारों को सुनकर हुआ। आलोक गोरखपुरी की गजल संग्रह 'गजल स्वगर' का लोकार्पण अतिथियों के हाथों संपन्न हुआ। मुशायरे की शुरुआत नंद किशोर ठाकुर व प्रवीण शरण द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से हुई। सलाम कैफी, लालचंद, उत्तम पीयूष, अजीम मधुपुरी, जमुना रागी, अरुण निर्झर, कैशर ज्या कैशर, अजीम शदाब, रजा मधुपुरी, राजेश कुमार, अरशद मधुपुरी, अबू तालिब अंसारी, सुशांत मित्रा, राजेन्द्र गुप्ता, प्रिंस समद, फैयाज कैशर, अबरार ताबिंदा, निशार अहमद, आशुतोष कुमार ने अपने नज्म की प्रस्तुति दी। संचालन शाहिद आलमी ने बखूबी किया।