Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर याद किए गए बिनोद बिहारी महतो

चितरा (देवघर) : हड़तोपा गांव में सोमवार को स्व. विनोद बिहारी महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर

By Edited By: Published: Tue, 23 Dec 2014 01:09 AM (IST)Updated: Tue, 23 Dec 2014 01:09 AM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए बिनोद बिहारी महतो

चितरा (देवघर) : हड़तोपा गांव में सोमवार को स्व. विनोद बिहारी महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने स्व. महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड में शिक्षा की ज्योति जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अलग झारखंड राज्य बनाने के आंदोलन की नींव रखी। दबे-कुचले के उत्थान के लिए कई कार्य किए। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अरुण कुमार महतो, हेमंत महतो, पशुपति कोल, मुखिया जियामणि देवी, सुनीता देवी, उपमुखिया जीतेंद्र महतो, अरुण राय उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.