पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. सिंह
जसीडीह (देवघर) : प्रखंड के टाभाघाट गांव में शिक्षाविद् स्व. शीलधर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि रविवार को
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:35 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:35 AM (IST)
जसीडीह (देवघर) : प्रखंड के टाभाघाट गांव में शिक्षाविद् स्व. शीलधर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। स्व. सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। प्रो. जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्व. सिंह का जीवन कठिनाईयों से भरा रहा। बावजूद इसके उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने सामाजिक सरोकार और देश प्रेम की भावना से जुड़ी कई कविताओं की रचना की। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भी उन्होंने कविता के माध्यम से आवाज उठाई थी। सुशील कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, नीलम, पूनम, रीता, अदिति, स्वाति, सोनम, मुकुंद कुमार सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें