बच्चों ने पढ़ाया मानवता का पाठ
जसीडीह (देवघर) : बाल गोपाल प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद
जसीडीह (देवघर) : बाल गोपाल प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. नंदन दुबे ने किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। साथ ही बताया कि मानवता ही सबसे बड़ी पूंजी है। पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल में हुई बच्चों की नृशंस हत्या का विरोध नाटक के माध्यम से किया। बताया कि बच्चे ही भविष्य के निर्माता हैं।
वहीं भाव्या साव, श्रीयश आनंद, शशि मिश्रा, अंश तिवारी, सृष्टि समेत अन्य बच्चों ने भी मनभावन प्रस्तुति दिया। बच्चों से भी सीख लेने की जरूरत है। मौके पर निदेशक संजय शर्मा, प्राचार्य संगीता शर्मा, शिक्षिका कविता चौधरी, खुशबू, नेहा, प्रिया स्नेहा, गुंजन उपस्थित थे।