पेज तीन के लिए खबरें
रंगदारी मांगने का मुकदमा संस, देवघर : नगर थाना के शिवपुरी निवासी पंकज सिंह ने झौंसागढ़ी के राम मंद
रंगदारी मांगने का मुकदमा
संस, देवघर : नगर थाना के शिवपुरी निवासी पंकज सिंह ने झौंसागढ़ी के राम मंदिर रोड में रहनेवाले मणिशंकर केसरी पर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग, मारपीट व लूटपाट करने का मामला दायर किया गया है। न्यायालय ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
दहेज प्रताड़ना का मामला
संस, देवघर : मोहनपुर थाना के चितकाठ निवासी छत्तीस मंडल की पुत्री कविता देवी ने बांका जिला के चांदन थाना अंतर्गत केंदुआर निवासी पति अमृत मंडल, ससुर सहदेव मंडल, सास निर्मला देवी समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दायर किया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
दुष्कर्म का मामला
संस, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म करने का मामला दायर किया है। इसमें बसमनडीह निवासी विनोद मंडल को आरोपी बनाया गया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए दर्ज कर लिया है।
जमीन विवाद में मारपीट
संस, देवघर : कुंडा थाना के ठाढ़ी ढुलमपुर निवासी नागेश्वर प्रसाद तिवारी की पत्नी सत्यभामा देवी ने जमीन विवाद के कारण रमेश तिवारी पर मारपीट करके सामान लूटने का मामला दायर किया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
महिला प्रताड़ित
संस, देवघर : मोहनपुर थाना के रामपुर आदर्श कॉलोनी निवासी स्व. प्रदीप कुमार सिन्हा की पुत्री प्रीति कुमारी ने जमुई बाजार निवासी पति कुमार गौरव, ससुर सदानंद सिंह, सास और कुमार चंदन पर पांच लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दायर किया है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।