मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज
जासं, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के पुरनदाहा मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट,
By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 01:07 AM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 01:07 AM (IST)
जासं, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के पुरनदाहा मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, छिनतई व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि मनोज ग्रिल गेट की दुकान चलाता है। उससे विष्णुकांत झा एक 26 हजार का गेट बनवाया था। बदले में 10 हजार रुपया दिया था और पांच हजार का चेक। समय बीतने के बाद भी पूरा पैसा नहीं मिल रहा था। इस बीच एक दिन उसने सत्संग चौक पर पैसे के लिए टोका तो विष्णुकांत झा ने उसके साथ मारपीट की। जेब से सात हजार व गले से सोने की चेन छीन ली। रंगदारी की भी मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें