महिला हिंसा के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन
देवघर : जसीडीह बीएड कॉलेज में मंगलवार को महिला हिंसा पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें झा
देवघर : जसीडीह बीएड कॉलेज में मंगलवार को महिला हिंसा पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड सहित देश-दुनिया में महिला हिंसा के विभिन्न रूपों को पोस्टर व आंकड़ों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए इग्नू, देवघर केंद्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि शिक्षक बनने जा रहे यहां के छात्रों का महिला हिंसा के खिलाफ यह पहल सराहनीय है। महिला हिंसा जैसे मुद्दे पर समाज में और संवेदनशीलता व मुखरता की जरूरत है। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने पुरुष मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बच्चों को शुरू से ही जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए प्रारंभिक स्तर पर पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा का शामिल किया जाना चाहिए। सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने युवाओं से महिला हिंसा के खिलाफ आगे आने की अपील की। इसके पूर्व योगिता, रुबी, लबिता व राखी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा स्नेहा शांति ने पाठ्यक्रम आदि से अतिथियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अंजू पंडित ने किया। मौके पर मंजीत, विकास, कुमारी सुधा रानी, स्नेहा सोरेन, कौशल कुमार झा, सुनील कुमार तिवारी, संतोष पाठक व गंगा कुमार रजक आदि मौजूद थे।