Move to Jagran APP

सर, राष्ट्रपति बनने की क्या प्रक्रिया है?

सोनारायठाढ़ी (देवघर) : बच्चे भी विभिन्न मुद्दों से जुड़े सवालों का जवाब जानना चाहते हैं। चुनाव हो या

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 02:21 AM (IST)
सर, राष्ट्रपति बनने की क्या प्रक्रिया है?

सोनारायठाढ़ी (देवघर) : बच्चे भी विभिन्न मुद्दों से जुड़े सवालों का जवाब जानना चाहते हैं। चुनाव हो या विकास योजनाओं की हकीकत। दैनिक जागरण के बाल संवाद कार्यक्रम में उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी के बच्चों ने बीडीओ जहुर आलम से विभिन्न सवाल किए। बीडीओ ने जवाब देकर बच्चों की जिज्ञासा शांत की। जानते हैं बच्चों के सवाल और बीडीओ के जवाब-

loksabha election banner

सवाल : सर, राष्ट्रपति बनने की क्या प्रक्रिया होती है?

पूजा सिंह

जवाब : राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है। उन्हें देश का प्रथम नागरिक का दर्जा प्राप्त है। सिर्फ एक प्रत्याशी होने पर निर्विरोध राष्ट्रपति चुना जाता है। जबकि दो या इससे ज्यादा दावेदार होने पर मतदान होता है। इसमें लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य हिस्सा लेते हैं।

सवाल : बीडीओ का क्या कार्य होता है?

रेशमा परवीन

जवाब : प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं को क्रियान्वित करना बीडीओ का प्रमुख कार्य होता है। साथ ही विभिन्न कार्यो को भी धरातल पर उतारना होता है।

सवाल : चुनाव पांच वर्ष पर ही क्यों होता है?

शमीम अंसारी

जवाब : संविधान में लोकसभा सदस्यों के चयन के लिए पांच साल में एक बार आम चुनाव का प्रावधान है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाती है।

सवाल : शिक्षिका बनने के लिए क्या करना होगा?

अंजली कुमारी

जवाब : शिक्षिका बनने के लिए स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद बीएड परीक्षा पास करना होता है। विभिन्न राज्य सरकारी शिक्षकों के लिए रिक्तियां निकालते हैं, इसे पास कर शिक्षिका बन सकते हैं।

सवाल : पुलिस बनने के लिए क्या करना होता है?

रीता कुमारी

जवाब : महिला पुलिस बनने के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक है। इसके बाद विभिन्न प्रक्रिया को पास कर पुलिस के पद तक पहुंचा जा सकता है।

सवाल : प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए क्या किया जा रहा है?

अमित कुमार

जवाब : शिक्षकों की कमी के बावजूद जरूरत पड़ने पर शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। बीईईओ विद्यालयों का नियमित जांच कर आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे हैं। पठन-पाठन में सुधार के लिए उपायुक्त ने शिक्षादान कार्यक्रम शुरू किया है।

सवाल : चिकित्सक बनने के लिए क्या पढ़ना होता है?

लीजा खातून

जवाब : चिकित्सक बनने के लिए इंटर की परीक्षा विज्ञान विषय से पास करनी होती है। इसके बाद एमबीबीएस उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

सवाल : झारखंड में ही अधिकतर राष्ट्रपति शासन क्यों लगता है?

जीतेंद्र यादव

जवाब : झारखंड गठन के बाद आज तक स्थायी सरकार नहीं बन सकी है। इसी कारण यहां अधिकतर राष्ट्रपति शासन लगता है।

सवाल : आचार संहिता क्या है?

रूबी कुमारी

जवाब : चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के मकसद से निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता बनाया है। इसका अनुपालन सभी दलों को करना होता है।

सवाल : विद्यालयों में पंजीकरण के लिए छात्राओं को ही छूट क्यों दी जाती है?

ज्योति कुमारी

जवाब : बालिका शिक्षा के मामले में अभी भी संतोषजनक प्रगति नहीं हुई है। ज्यादा से ज्यादा लड़कियां शिक्षित हो सकें इसके लिए विभिन्न छूट का प्रावधान दिया गया है।

सवाल : पुलिस अधीक्षक कैसे बन सकते हैं?

निरंजन कुमार राणा

जवाब : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होता है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक है। परीक्षा के दौरान फॉर्म भरने के समय भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और विदेश सेवा कॉलम को अपने हिसाब से भरना होता है। परीक्षा पास कर रैंक के हिसाब से युवक पुलिस अधीक्षक बन सकते हैं।

सवाल : भ्रष्टाचार क्यों जारी है?

सनातन राणा

जवाब : भ्रष्टाचार एक आपराधिक कृत्य है। इससे देश व राज्य के विकास में बाधा उत्पन्न होती है। जागरूकता से इसे रोका जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.