सीता कल्याणम् एवं शतचंडी महायज्ञ आज से
मोहनपुर (देवघर) : विश्व योगगुरु ब्रह्मालीन स्वामी सत्यानंद सरस्वती की तपोभूमि पंचदशनाम अलखबाड़ा रिखिय
मोहनपुर (देवघर) : विश्व योगगुरु ब्रह्मालीन स्वामी सत्यानंद सरस्वती की तपोभूमि पंचदशनाम अलखबाड़ा रिखिया पीठ में पांच दिवसीय सीता कल्याणम् एवं शतचंडी महायज्ञ रविवार से शुरू होगा। दो से छह दिसंबर तक पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराए जाएंगे। प्रथम दिन गुरु का आह्वान कर शतचंडी की स्थापना होगी। इसके बाद पूजा, कीर्तन, दुर्गासप्तशती पाठ, प्रार्थना, आरती, प्रसाद वितरण आदि आयोजित होगा। 27 नवंबर को कन्या पूजन के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी। वहीं दो दिसंबर को भगवान शिव के आह्वान के साथ महामृत्युंजय की स्थापना की जाएगी। तीन से पांच दिसंबर तक रामायण पाठ, महामृत्युंजय होम, अभिषेक, श्रृंगार होगा तो छह दिसंबर को पूर्णाहुति दिया जाएगा। इस दौरान लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी होगा। कार्यक्रम स्वामी निरंजनानंद एवं स्वामी सत्यसंगानंद की देखरेख में कन्या-बटुकों द्वारा संचालित किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इस आयोजन में भारत सहित 50 देशों से अनुयायी शिरकत करने पहुंच चुके हैं। कई नामचीन उद्योगपति और फिल्मी सितारों के भी यहां आने की संभावना है।