मतदान में नहीं होगी परेशानी
करौं (देवघर) : उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ अखिलेश कुमार ग्रामीणों की समस्या सुनने बेढ़ाजाल पहुंचे।
By Edited By: Published: Thu, 20 Nov 2014 01:25 AM (IST)Updated: Thu, 20 Nov 2014 01:25 AM (IST)
करौं (देवघर) : उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ अखिलेश कुमार ग्रामीणों की समस्या सुनने बेढ़ाजाल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मतदान के लिए पांच किमी दूर उच्च विद्यालय करौं स्थित मतदान केंद्र संख्या 313 जाना पड़ता है। बुजुर्गो व महिलाओं को काफी परेशानी होती है। उन्होंने अलग मतदान केंद्र की मांग की। वहीं नलीन सिंह, पार्वती देवी, प्रमिला देवी, जयदेव पंडित, गोवर्धन पंडित ने मतदान के दिन वाहन उपलब्ध कराने की मांग बीडीओ से की। बीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा। मतदान में किसी तरह की समस्या नहीं हो इसका ध्यान रखा जाएगा। बीसीईओ अजित सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें