Move to Jagran APP

स्पष्ट जनादेश से संवरेगी सूबे की तकदीर : बाबूलाल

मधुपुर (देवघर) : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी त

By Edited By: Published: Tue, 28 Oct 2014 02:07 AM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 02:07 AM (IST)
स्पष्ट जनादेश से संवरेगी सूबे की तकदीर : बाबूलाल

मधुपुर (देवघर) : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। झारखंड बनने के बाद लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी स्थिति एकीकृत बिहार से भी खराब हो जाएगी। राज्य गठन के समय दो जिले नक्सल प्रभावित थे, लेकिन आज सभी 24 जिला नक्सल प्रभावित हो गया है। पिछले 10 साल के दौरान झारखंड में एक दर्जन से अधिक नक्सलियों ने अपना संगठन बना लिया है।

loksabha election banner

श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं से चुनावी की तैयारी में जुटने की अपील की। कहा कि जब तक राज्य में किसी एक दल को पूर्ण जनादेश नहीं मिलेगा, तब तक लूट मची रहेगी। चुनाव घोषणा होने के बाद सुखद संयोग है कि देवघर के बाद मधुपुर में दूसरी सभा हो रही है। कहा कि झारखंड बनने के बाद सर्वाधिक समय तक भाजपा शासन में रही लेकिन गरीबी, पिछड़ापन, अशिक्षा व नक्सली घटनाएं बढ़ती चली गई। झारखंड के जनता पर 35 हजार करोड़ का कर्ज लादने का काम सरकार ने किया। कहा कि राज्य गठन के समय जो सपना झारखंड वासियों ने संजोया था, उसे पूरा करने लिए जनता को एक ईमानदार और मजबूत सरकार बनाने पर चिंतन करना होगा।

भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ : प्रदीप

पार्टी के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने भाजपा को भागने और झारखंड को बचाने की बात कही। कहा कि बाबूलाल मरांडी के बाद जितनी भी सरकारें बनी सभी ने लूटने का काम किया है। बाबूलाल के पास राज्य को विकास करने का विजय है। भाजपा, कांग्रेस व झामुमो तीनों तिकड़मबाजों की पार्टी है, जो सत्ता के खातिर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव जो कार्यकर्ता गलती कर चुकें हैं उससे सबक लेते हुए विधानसभा चुनाव में कमर कस कर जुट जाएं।

बाप-बेटे के पास कोई विजन नहीं : प्रो. स्टीफन

पूर्व उप मुख्यमंत्री प्रो. स्टीफन मंराडी ने कहा कि झारखंड में अब तक जो विकास हुआ है बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में बनाए गए खाका का परिणाम है। बाबूलाल के कार्यकाल में जिस तेजी से राज्य का बुनियादी विकास हुआ अन्य सरकारें वैसा नहीं कर सकी। शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन की आलोचना करते हुए कहा कि बाप-बेटे के पास राज्य के विकास के लिए कोई विजन व मिशन नहीं है। किसी तरह कुर्सी से चिपककर धन बनाना इनका लक्ष्य है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आनन फानन में कैबिनेट की बैठक बुलाकर लोकलुभावन प्रस्ताव लाया जाता है। नरेंद्र मोदी की हवा कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बनी है। इसका असर विधानसभा चुनाव में नहीं होगा।

भाजपा को सता रहा बाबूलाल का भूत : सबा

पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सबा अहमद ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो व अन्य पार्टियों को भाजपा से जबकि भाजपा बाबूलाल के भूत से भयभीत हैं। सोते-जागते भाजपा यही सपना देख रही है कि बाबूलाल उसके पास ही हैं। जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। भ्रष्टाचार के सवाल पर बाबूलाल ने भाजपा से नाता तोड़ा था और आज भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी है। सहीम खान ने पूर्व मंत्री हाजी हुसैन पर विकास नहीं करने का आरोप लगाया। संचालन जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने किया।

इस मौके पर वरीय नेता अशोक वर्मा, पंकज सिंह, मो. खालिद खलील, अमेरिका यादव, अल्ताफ हुसैन, सुशील टूडू, गौतम ठाकुर, विपिन देव सिंह, संतोष पासवान, दिलीप सिंह, किशोर यादव, अनीता टूडू, शकील अख्तर, हाजी रकीब अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी झाविमो

सारठ : मधुपुर पहुंचने से पूर्व पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सारठ कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि पार्टी सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बहुमत वाली सरकार से ही प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है। मौके पर पार्टी नेता रणधीर सिंह, अली अशरफ, कारेलाल साह, निजाम मिर्जा, ज्योति सिंह, राजेंद्र मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.