महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने फूंकी कार
बोकारो : दीपावली के दिन कार की टक्कर से महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन को फूंक दिया। घटन
बोकारो : दीपावली के दिन कार की टक्कर से महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन को फूंक दिया। घटना शहर के सेक्टर दो बी में हुई। बताया जा रहा है कि सेक्टर दो बी के आवास संख्या 2-099 निवासी मौजी लाल की पत्नी कांति देवी (61) अपने आवास के बाहर पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं। सेक्टर दो बी निवासी मोहम्मद जमील ने अपनी मारुति ऑल्टो कार गैराज से निकालकर सड़क पर खड़ी की। बताया जा रहा है कि जमील जैसे ही अपनी कार को आगे बढ़ाया वाहन अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को टक्कर मारने के बाद कार कांति देवी को घसीटते हुए बगल के नाले नाले में जा गिरी। महिला बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत घायल महिला को बोकारो जेनरल अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियोंने बताया कि आक्रोशित लोगों ने कार में आग लगा दी। मौके पर ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। आग किसी ने लगाई या खुद ही उसमें आग लग गई इस बात की जांच की जा रही है।