माउंट लिटेरा में मना दीपोत्सव
देवघर : माउंट लिटेरा जी स्कूल में मंगलवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्कूल के चेयरम
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 01:01 AM (IST)
देवघर : माउंट लिटेरा जी स्कूल में मंगलवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन निरंजन कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। दीपक जैसे खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है, हम भी उसी तर्ज पर दूसरों की मदद को हमेशा तत्पर रहें। तभी हम दीपावली को सही मायनों में सार्थक बना सकते हैं। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम संचालन में विद्यालय परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर प्रशासनिक निदेशक राजीव मिश्रा समेत शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें