कड़ी मेहनत से मिलेगी जीवन में सफलता
सारठ/सोनारायठाढ़ी : उपायुक्त अमित कुमार ने शिक्षा दान कार्यक्रम की शुरुआत कर सरकारी विद्यालयों के पठ
सारठ/सोनारायठाढ़ी : उपायुक्त अमित कुमार ने शिक्षा दान कार्यक्रम की शुरुआत कर सरकारी विद्यालयों के पठन-पाठन में सुधार का बीड़ा उठाया है। इसका सकारात्मक असर भी देखा जा रहा है। सोमवार को बीपीओ एस हेम्ब्रम गोपीबांध उवि में 10वीं की छात्राओं को हिंदी के साथ सामान्य ज्ञान की जानकारी दी। कहा कि सामान्य ज्ञान बहुत फायदेमंद होता है। उन्होंने शिक्षा दान कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार होगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार सिन्हा, शिक्षक राधाकांत तिवारी, मथुरा प्रसाद झा, संतोष दे, प्रदीप झा, अवधेश वर्मा, मो. अब्दुल कुद्दुस, दिलीप कुमार झा आदि उपस्थित थे।
सोनारायठाढ़ी में बीईईओ गिरिजानंद मिश्र ने उच्च विद्यालय के छात्रों को सामान्य ज्ञान की जानकारी दी। छात्रों से कहा कि कड़ी मेहनत से ही जीवन में सफलता मिलेगी। कंप्यूटर युग में बच्चे खुद को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें। बच्चों से कई सवाल भी किए। प्रभारी प्रधानाध्यापक जहीर अब्बास आदि उपस्थित थे।