विस्थापितों ने किया प्रदर्शन, मांगा हक
जसीडीह (देवघर) : औद्योगिक क्षेत्र के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के समक्ष विस्थापित आदिवासियों ने सोमवार को
जसीडीह (देवघर) : औद्योगिक क्षेत्र के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के समक्ष विस्थापित आदिवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और कंपनी के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि 1970 में माणिकपुर और कोड़ाडीह पंचायत में लगभग 350 एकड़ जमीन बिहार सरकार ने फैक्टरी लगाने के नाम पर अधिग्रहित किया था। इस दौरान सरकार ने विस्थापितों को फैक्ट्रियों में काम देने की बात कही गई थी। लेकिन अधिकांश फैक्टरी बंद हो गई और सरकार ने जमीन बेचना शुरू कर दिया। कुछ माह पूर्व इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने तेल डिपो शुरू किया। इसमें भी स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी गयी। कंपनी ने दैनिक मजदूर के रूप में भी बाहरी लोगों को काम दिया है। विस्थापितों की किसी तरह की सुविधा नहीं मिली है। मुख्यमंत्री से भी मिलकर इसकी जानकारी दी गयी थी। उन्होंने कंपनी को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया लेकिन उनके आदेश को भी नहीं माना जा रहा है। आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों के कारण उन्हें हक नहीं मिल रहा है। जब तक विस्थापितों को काम नहीं दिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल सोरेन, झाविमो केंद्रीय समिति सदस्य संतोष पासवान, ऋषि राम समेत दर्जनों विस्थापित उपस्थित थे।