जीत का मनाया जश्न, हुई आतिशबाजी
देवघर : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा को मिली जीत का जश्न पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देवघर में
देवघर : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा को मिली जीत का जश्न पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देवघर में भी मनाया। टावर चौक पर पार्टी नेताओं ने आतिशबाजी की। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलायी। वहीं प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन अभियान की सफलता को दर्शाने के लिए नेताओं ने सड़क पर झाडू भी लगाया। मौके पर जिला अध्यक्ष नवलकिशोर राय, पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण सिंह, पूर्व विधायक राज पलिवार, संजीव जजवाड़े, संजय तिवारी, सुरेन्द्र रमानी, पिंटू तिवारी, सुमन पंडित, चंद्रशेखर खवाड़े, बिहारीलाल ठाकुर आदि उपस्थित थे। देवीपुर स्थित चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न पर जोरदार आतिशबाजी की। विश्वजीत वर्णवाल, जयप्रकाश सिंह, अजय सिंह, अजीत झा, संदीप सौरभ, अनिल ठाकुर, कमलेश यादव, सहदेव यादव आदि ने जोरदार नारेबाजी की। जसीडीह के त्रिमूर्ति चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर इकाई अध्यक्ष संजय राय, हरिकिशोर सिंह, मुन्ना राय, मुकेश पाठक, ललन राय, देवदत्त रेणु, अरुण वर्णवाल आदि उपस्थित थे। उधर करौं के पार्टी कार्यकर्ता अशोक यादव, संजय गुप्ता, मुन्ना यादव, अरुण राय, शालीग्राम राय, प्रमोद चौधरी ने चुनाव परिणाम पर हर्ष जाहिर की।