लोगों की समस्याओं का होगा समाधान
चितरा (देवघर) : विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने शुक्रवार को जबरदाहा जोरिया में पुलिया निर्माण की आध
चितरा (देवघर) : विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने शुक्रवार को जबरदाहा जोरिया में पुलिया निर्माण की आधारशिला रखी। अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। विशेष प्रमंडल द्वारा दजरदाहा जोरिया में 18 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण किया जाना है। साथ ही सारठ के रायनगर मुरकट्टा में ग्रेड टू सड़क व पालोजोरी के सरसा उवि में पांच कमरे के भवन निर्माण कार्य की भी उन्होंने आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। योगीडीह गांव के लोगों की समस्या सुनी और इसके समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर जीतेंद्र कुमार महतो, गौतम राणा, दलाल हेंब्रम, विनोद महतो, सुरेंद्र मंडल, परिमल महतो, पुलिस बास्की उपस्थित थे।