Move to Jagran APP

सफल प्रतिभागी बिखेरेंगे जिला स्तर पर जलवा

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 01:07 AM (IST)
सफल प्रतिभागी बिखेरेंगे जिला स्तर पर जलवा

देवघर : कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार और खेल प्राधिकरण द्वारा विभिन्न प्रखंड में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गया। मधुपुर प्रखंड मुख्यालय आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का उद्घाटन कल्याण पदाधिकारी लालबहादुर साह, वार्डन मीरा टोप्पो, थेरेपिस्ट शैलेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक सह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका पिंकी हेम्ब्रम ने बताया कि तीन वर्ग में बांटकर खेल का आयोजन किया गया था। सब जूनियर वर्ग में 14 साल, जूनियर वर्ग में 17 साल व सीनियर वर्ग में 19 साल तक के छात्र-छात्राओं को रखा गया था। प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर 24 व 25 सितंबर को आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक की भूमिका मो. अकबर, मो. आबिद, विष्णु ने बखूबी निभाया। मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय नारायणपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मुर्शीद, मो. दाऊद सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। करौं स्कूल मैदान में आयोजित विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिता में रूपा कुमारी, कविता कुमारी, अशोक बास्की, बावन सिंह ने सफलता प्राप्त की। इसके पूर्व रानी मंदाकिनी प्लस टू के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील लच्छीरामका ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक विनोद हेम्ब्रम, सह संयोजक शिवा हेम्ब्रम, बिहूलाल हेम्ब्रम व प्रकाश मरांडी उपस्थित थे। सारवां कुशमाहा मैदान में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व कबड्डी में प्लस टू सारवां के बच्चों ने जीत दर्ज की। वहीं विभिन्न प्रतियोगिता में सत्यम कुमार, हर्ष कुमार, प्रदीप कुमार, संजय राउत, संजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, मुन्ना कुमार सिंह, अमित सिंह, सत्यम रंजन, आकाश कुमार, मिथुन कुमार ने सफलता प्राप्त की। संचालन में संयोजक भोला यादव, शिक्षक शोहराब अंसारी, त्रिलोचन मंडल, शिक्षिका इंदिरा मिश्रा, सबुज कुमारी, चंदन कुमार, सुभाष सिंह, उपेंद्र यादव, संजय, अंग्रेज आदि ने योगदान दिया। सारठ के विभिन्न प्रतियोगिता में पूजा कुमार, काजल बास्की, किरण कुमारी, सविता कुमारी, सुष्मिता कुमारी, लीली बिच्छी मुर्मू, पूनम, महाफूल मुर्मू, उषा कुमारी, सोनी कुमारी, जिमोली टुडू ने सफलता प्राप्त की। खो-खो में उवि गोपीबांध, चितरा एवं सारठ तथा कबड्डी में कुकराहा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने जीत दर्ज की। आयोजन को सफल बनाने में अब्दुस्सलाम, मो. इतरामुल हसन, आलेमीन मिर्जा, राजेश तिवारी, अशोक कुमार, संजय कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.