प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया जौहर
सारठ/सारवां/देवीपुर : कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार और खेल प्राधिकरण द्वारा विभिन्न प्रखंड में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सारठ में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को मुखिया सूफिया मिर्जा, सांसद प्रतिनिधि इश्तियाक मिर्जा, बीईईओ विनोद सिंह, बीपीओ आलमगीर आलम ने किया। पहले दिन दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि का आयोजन हुए। इसमें कुमार सूरज, दीपक कुमार, मेहर मिर्जा, प्रेमसंत सोरेन, राजीव लोचन, महेंद्र मुर्मू, सोनू मिर्जा, पुरुषोत्तम चौधरी, निशांत शेखर, अजहर अंसारी, मनोज मरांडी, सागर कुमार झा, बबलू पंडित, लखीश्वर मरांडी, प्रदुम मंडल, परिमल मुर्मू, उषा शंकर, विक्की झा ने सफलता पाई। खेल संचालक अब्दुस्सलाम, संयोजक आलेमीन मिर्जा और इतरामुल हसन ने बताया कि शुक्रवार को बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टार क्लब के युवाओं की सराहनीय भूमिका रही। सारवां के कुशमाहा मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईईओ गिरिजाशंकर मिश्र, कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ने किया। संयोजक भोला यादव ने बताया कि बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में मवि रामरायडीह के छात्राओं ने मवि कुरेवा को दो गोल से पराजित किया। 17 वर्षीय बालिक वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने जीत का स्वाद चखा। मौके पर बीपीओ शशिकांत, प्रधानाध्यापक अनंदी मिश्र, बाबूलाल यादव, कस्तूरबा गांधी की शिक्षिका सबुज कुमारी, इंदिरा मिश्रा, रेफरी सुभाष सिंह, चंदन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। देवीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख अशोक यादव, बीपीओ सुनील वर्णवाल, वीणा हेलेन टुडू, कस्तूरबा गांधी की शिक्षिका निशा गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो में छात्रों ने अपना जौहर दिखाया। सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मौके पर संयोजक सीताराम यादव, शिक्षक रामदेव यादव, शालीग्राम यादव, नेहा सिंह, उमेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।