गणिनाथ से लें सद्गुणों की सीख
मधुपुर/चितरा : अखिल भारतीय मध्य देशीय कानुजिया वैश्य सभा के तत्वावधान में शनिवार को काली मंडा रोड स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद का 69 वां वार्षिक पूजनोत्सव सह जयंती शनिवार को मंदिर प्रांगण में भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। पुरोहित ने विधि-विधान के पूजा-अर्चना कराया।
बाबा के मंदिर को फूलों से सजाया गया था। वार्षिक पूजा को लेकर वैश्य समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में समिति के राजेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, उत्तम साह, जैनेंद्र प्रसाद, धु्रव गुप्ता, संतोष शरण, सनी गुप्ता, राम पुकार गुप्ता, सोहन साह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उधर चितरा के सामुदायिक भवन परिसर में गणिनाथ पूजनोत्सव मनाया गया। इसका उद्घाटन विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने किया। उन्होंने कहा कि गणिनाथ से सराचार, परोपकार, अहिंसा समेत अन्य सद्गुणों की सीख लेनी चाहिए। वहीं डॉ. राजदेव गुप्ता, अशोक साह, रामजी साह ने सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं कलाकारों से अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मौके पर मलकू साह, नरेश यादव, मुकेश साह, राजेश साह, सुभाष साह आदि उपस्थित थे।