लक्ष्य से भटका पोषण सप्ताह
सारठ : एक से सात सितंबर तक चलने वाले पोषण सप्ताह कार्यक्रम को लेकर प्रखंड सभागार मं शनिवार को पर्यवेक्षिका व सेविका की बैठक हुई। इसमें माता, शिशु व किशोरी बालिकाओं को पोषण युक्त भोजन देने पर विचार किया गया। सेविकाओं को रेडी टू ईट फूड के बारे में जानकारी दिया गया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। जो प्रखंड मुख्यालय तक ही सीमित रह गया। जबकि पोषण युक्त आहार की प्रदर्शनी के नाम पर कुछ साग-सब्जियां ही रखी गई थी।
बैठक में महिला पर्यवेक्षिका शैल झा, आशा झा, श्वेता मंडल, अनीता देवी, सेविका शीला रानी दे, गीता कुमारी, रेणुका साहा समेत अन्य उपस्थित थे।
उधर पर्यवेक्षिकाओं ने कहा कि एक से सात सितंबर तक सभी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रभात फेरी निकालेंगी। वहीं नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाना है। मगर कार्यक्रम के लिए अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि गंभीर नहीं है। बैठक में प्रमुख व बीडीओ को भी आना था, लेकिन वे नहीं आए।