Move to Jagran APP

बड़ी संख्या में रांची जाएंगे कार्यकर्ता

By Edited By: Published: Sat, 06 Sep 2014 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2014 07:00 PM (IST)
बड़ी संख्या में रांची जाएंगे कार्यकर्ता

देवीपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन की तैयारियों में प्रखंड कमेटी जुट गई है। शनिवार को हुसैनाबाद में आयोजित बैठक में भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष परिमल कुमार सिंह ने सभी मंच व मोर्चा के अध्यक्ष व प्रखंड के कार्यकर्ताओं को सात सितंबर को रांची प्रस्थान करने को कहा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

loksabha election banner

मौके पर जिला युवा महामंत्री मनोज राय, मुखिया कन्हैया लाल झा, अरुण झा, सहदेव राय, बलभद्र राय, महेंद्र मंडल, दीपक सिंह, राजेश तुरी समेत अन्य उपस्थित थे। उधर मधुपुर नप पर्षद अध्यक्ष ने इलाके के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। वहीं लोगों से रांची चलने की अपील की।

शाह के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह

सारठ : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में पूर्व विधायक सह भाजपा नेता उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहली दफा रांची आगमन हो रहा है। इसको लेकर लक्ष्य से अधिक कार्यकर्ता रांची जाएंगे। वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बच्चों के साथ संवाद को ऐतिहासिक करार दिया। मौके पर अमीरुद्दीन मिर्जा, प्रह्लाद मंडल, उमेश गुप्ता, गौहर मिर्जा, गुलाब पोद्दार, बालो पोद्दार, अनिल राउत, रंजन राउत, विकास साह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.