धूमधाम से मना आस्था का पर्व करमा
देवघर : लोक आस्था का पर्व करमा के लिए जिला मुख्यालय समेत प्रखंड में उत्साह का माहौल है। भाई-बहनों के आपसी प्रेम का यह त्योहार प्रतीक है। देवीपुर के केंदुआ, राजपुरा, झुमरबाद, मनियापुर, दिनाजपुर, केवलपुर, अडरिया, मंडरो आदि गांवों में शुक्रवार को धूमधाम से करमा पर्व मनाया गया। युवतियों ने उपवास रखकर करम डाली की पूजा की। बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि की कामना की। गीत से माहौल गुंजायमान हो उठा। पालोजोरी में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बदिया मोड़ के पास करमा पूजा आयोजित किया गया। इसमें अंबा, कुंजबोना, तिलैया, नवाडीह, बसमता, बेलमी, लुसियो, दहजोरिया, नकटी समेत अन्य जगहों के लोगों ने शिरकत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के वीरेंद्र सिंह मेलर व पूरण सिंह मेलर ने बताया कि समाज के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के लेकर 22 सितंबर को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया नंदलाल राय, जगदीश राय, सहदेव राय, विनोद राय, मालती देवी, कल्याणी देवी आदि उपस्थित थे।
सारवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने करमा पर्व मनाया। विशनपुर, बैजनाथपुर, बनियांडी, कुशमाहा, पहारिया, डांगा, मडवा, डंगाल आदि गांवों में भी धूमधाम से यह पर्व मनाया गया। करौं के प्रतापपुर, कोलडीह, लालापोखर, डुमरतर, बेलकियारी, बसकूपी, टेकरा समेत अन्य जगहों पर भी पर्व को लेकर विशेष चहल-पहल देखी गई।