Move to Jagran APP

सर्वागीण विकास के लिए खेल जरूरी

By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 05:57 PM (IST)
सर्वागीण विकास के लिए खेल जरूरी

पालोजोरी (देवघर) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सनरेज एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ निदेशक ओमप्रकाश सिंह एवं सचिव प्रवीण सिंह ने किया। विभिन्न गु्रप में आयोजित दौड़ में अजित मुर्मू, दीपक सोरेन, रियाज अंसारी, संतोष सोरेन, पूर्णचंद्र कालुडिंया, रामविलास सोरेन, रंजीत मरांडी, रोहित कोल, रोशन कुमार, बमबम दत्ता, राहुल कुमार राय, रविश्वर हेम्ब्रम, मौंटी कुमार, माणिक लाल मरांडी ने सफलता प्राप्त की। छात्राओं की प्रतियोगिता में मीना मुर्मू, ममता हेम्ब्रम, दुर्गा मरांडी, मरीलत्ता मरांडी, अमिशा कुमारी, पल्लवी मिश्रा, राखी सोरेन, शर्मिला टुडू, नाजिमा परवीन, निशा कुमारी, वर्षा कुमारी, पुष्पा कुमारी, मीनू किस्कू, निकिता मरांडी, आरती कुमारी ने जीत दर्ज की। विजेताओं को विद्यालय के निदेशक, सचिव एवं प्राचार्य ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव ने बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में जानकारी दी। साथ ही हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में भी बताया। कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों को सर्वागीण विकास होता है। मौके पर अभय ठाकुर, राजेश नारायण राय, सुब्रत मंडल, अवध किशोर चौधरी, रमेश मिश्रा, निशिकांत मिश्रा, अमित कुमार, संजू कुमारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.