Move to Jagran APP

खुशनसीबों को मिलती हज की नेमत

By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 07:22 PM (IST)
खुशनसीबों को मिलती हज की नेमत

मधुपुर : हजयात्रियों के लिए नगर भवन में शनिवार को प्रशिक्षण सह टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देवघर, दुमका व जामताड़ा जिले के सभी 96 हजयात्रियों ने भाग लिया। सभी का टीकाकरण अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरिफ, डॉ. मो. शाहिद, एएनएम प्रतिभा व ममता ने किया। झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन एवं मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग खुशनसीब हैं जो हज पर जा रहे हैं। नसीब वाले ही हज पर जाते हैं। अल्लाह ने आपको इसके लायक बनाया है। हज के दौरान अपने को अल्लाह के हवाले छोड़ दें। हज यात्री सिर्फ जरूरत के सामान व कागजात ही ले जाएं। हज पर जाने के वक्त सादगी के साथ घर से निकलें। सादगी अल्लाह को बहुत पसंद है। हज से लौटने के बाद सादगी अख्तियार करें। दुनिया की शांति, देश और प्रदेश की शांति और खुशहाली की दुआ करने की बात कही। बताया कि झारखंड से जेद्दा के लिए सीधी उड़ान की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। रांची हज हाउस से एअरपोर्ट के लिए बस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि झारखंड से कुल 3061 हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे। इनमें 1819 पुरुष व 1242 महिलाएं हैं। रांची एअरपोर्ट से हजयात्रियों का पहला जत्था 13 सितंबर को उड़ान भरेगा जो 26 सितंबर तक जारी रहेगा। शिविर में आए हज यात्रियों को मौलाना मोईद, मौलाना हाफिज कुतबुर्रहमान फैजी, मौलाना रिज्जवानुल्लाह साह कासमी, मौलाना सुलेमान कासमी, मौलाना अब्दुल रहमान फैजी ने हज की नियत, एहराम बांधने के तौर-तरीके, तवाफ और सई करने के तरीके, रहन-सहन, पहनावा व भोजन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड राज्य हज कमेटी के सदस्य एनुल होदा, तनवीर हसन, मो. राजू, मो. निसार खान, जब्बार साहब, अबू तालिब अंसारी, मो. वकील, मो. तहरीम, मो. अली ने सराहनीय भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.