गांव में घुसा लकड़बग्घा
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:01 AM (IST)
देवघर : जिले के कुंडा थाना अंतर्गत किसनीडीह गांव में गुरुवार को अचानक एक लकड़बग्घा घुस आया। उसने एक बकरी को शिकार बनाया। इसके बाद एक घनी झाड़ी में घुस गया। लोगों को शंका हुई कि गांव में बाघ घुस आया है। लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन कोई उसके पास जाने का साहस नहीं जुटा पाया। इस बीच कुछ मीडियाकर्मी वहां पहुंचे। वे जाकर करीब से तस्वीर लेने लगे तो गांव वाले भी पास गए। घबराकर लकड़बग्गा बाहर निकला और भागने लगा। गांववालों ने राहत की सांस ली और उसके पीछे दौड़े। लकड़बग्घा तपोवन पहाड़ की ओर भाग गया। बाद में वन विभाग की टीम भी वहां पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें