ग्रामीण महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास
सारवां : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सीता संस्था की ओर से बुधवार को प्रखंड के जियाखाड़ा में विशेष शिविर सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। विकास का आधार महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने किया। कहा कि राजीव गांधी हमेशा महिला सशक्तीकरण पर बल देते थे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए अलग से महिला मंत्रालय का गठन किया।
संस्था के महासचिव मणिशंकर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में तीन सौ मजदूरों को कार्ड दिया गया। प्रत्येक महिला कार्ड से 80 हजार का आवासीय अनुदान प्राप्त कर सकती है। कहा कि 1750 आवेदन प्राप्त किया गया। जिन्हें जल्द ही कार्ड बनाकर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र राय ने किया। पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैशर, चंद्रमौलेश्वर यादव, गुड़िया देवी, कुतुबुद्दीन अंसारी, सुचित राय, अनिल चंद्रवंशी, दद्दू समेत अन्य उपस्थित थे।